मथुरा: मथुरा-वृंदावन छटीकरा के पास ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर, हाईवे पर लगा लंबा जाम
वृंदावन मार्ग पर छटीकरा के समीप रविवार सुबह तड़कें ट्रक और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर खड़े हो गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव राहत कार्य शुरू किया गया