टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महा अष्टमी पर निकली शोभायात्रा, मातृशक्ति संगठन ने नजरबाग मंदिर पर चढ़ाया धर्म ध्वज
टीकमगढ़ में नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर मातृशक्ति संगठन ने पहली बार धर्म ध्वज यात्रा निकाली। संगठन की महिलाओं ने शाम 5:00 बजे नगर में शोभा यात्रा निकाली। नजरबाग मंदिर के पुजारी सुरेंद्र मोहन द्विवेदी ने विधिवत ध्वज का पूजन किया। उसके बाद मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित किया गया।