लाडपुरा: घर बनाने के लिए मिली मदद से खिले चेहरे, शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिली पीएम आवास योजना की सहायता राशि
Ladpura, Kota | Jun 18, 2026 राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम के प्रशासनिक भवन में चल रहे शहरी सेवा शिविर में गुरूवार को दोपहर 3 बजे तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पहली किस्त के 50 हजार रूपए की सहायता राशि सौंपी गई। टूटी-फूटी टापरी अब पक्के घर का स्वरूप ले पाएगी, इस विचार मात्र से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शिविर