शाहजहांपुर: अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा, 30 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की गई कार्रवाई
शाहजहांपुर। बिना नक्शा और लेआउट स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को ग्राम शाहबाजनगर में सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही प्लाटिंग और बनी बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।