बांका: कठरंग में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान हुआ हमला, घायल पुलिस जवान का सदर अस्पताल में हुआ उपचार
Banka, Banka | Jun 11, 2026 जिले के रजौन थाना क्षेत्र के कठरंग गांव में बुधवार देर रात अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची जिला खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने स्कॉर्पियो को घेरकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और सुरक्षा गार्ड मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह 8 बजे घायल का उपचार किया गया।