ग्राम सकतपुर में मंगलवार–बुधवार की दरमियानी रात, 24 फरवरी को 35 वर्षीय दौलतराम पटेलिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह करीब 4 बजे परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।