गुरूर: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गुरुर तहसील में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, दर्जनों गांवों में ओले भी गिरे
Gurur, Balod | Mar 27, 2026 ग्राम धनोरा, भरदा, अर्जुनी, छेड़िया, कुलिया, कनेरी, भानपुरी, सुर्रा जैसे अन्य गांव मे तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। क्षेत्र मे बिजली चमकने के साथ 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। मार्च महीने की 38 डिग्री वाली इस भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम मे बदलाव के बाद तेज बारिश होने से क्षेत्र वासियों को कुछ समय के लिए उमस तथा गर्मी से राहत मिली।