पूरनपुर: पिपरिया दुलई मार्ग से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तमंचा व नकदी बरामद; पुलिस ने किया खुलासा
पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 2400 रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को सबलपुर खास निवासी अमित वर्मा से चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था।