कोईलवर: कोईलवर आंचल परिसर में भूमि विवाद के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया
कोईलवर आंचल परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाया गया। दरबार में अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी के साथ कोईलवर, चांदी और गिधा थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बिहार सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक भूमि विवाद से जुड़े दर्जनों मामले सामने आए।