गोला: झींगा मछली बनाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ घंटों बाद महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
गोला थाना क्षेत्र के चिलवां गांव में झींगा मछली बनाने को लेकर हुए पति-पत्नी के विवाद के बाद 40 वर्षीय रेनू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पति पप्पू यादव झींगा मछली लेकर घर आए थे, लेकिन रेनू ने उसे बनाने से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद रेनू ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।