गुना नगर: विधायक पन्नालाल शाक्य को RSS की शह है, इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई, मीडिया से बोले पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह
गुना में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने विधायक पन्नालाल शाक्य पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इशारे पर बयान देते हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि शाक्य को संघ का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए विवादित बयानबाजी के बावजूद भाजपा उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।