कोंडागांव: कोण्डागांव में 8 जुलाई को आयोजित होगी तेजस स्टार्टअप कार्यशाला
कोण्डागांव जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 8 जुलाई को सुबह 10 बजे ऑडिटोरियम, कोण्डागांव में निःशुल्क 'तेजस (TEJAS) स्टार्टअप कार्यशाला' आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में स्टार्टअप पंजीयन, फंडिंग, सरकारी योजनाओं और उद्यमिता विकास से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उद्यमियों, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है।