पूरनपुर: तहसील में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान, भाकियू भानु ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितताओं को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मण्डल अध्यक्ष लालू मिश्रा और जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पूरनपुर और आसपास क्षेत्र में गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं।