कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं, 27 आवेदन हुए प्राप्त
Sakti, Sakti | Jan 30, 2024 सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के अपने कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांव से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।