बीना: ग्राम पार में ट्रक में मिला 30 वर्षीय क्लीनर का शव, अज्ञात कारणों से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
Bina, Sagar | Apr 26, 2026 आगासौद थाना क्षेत्र के ग्राम पार की पार्किंग साइट पर एक ट्रक के अंदर 30 वर्षीय ट्रक क्लीनर का शव मिला। मृतक की पहचान हैप्पी के रूप में हुई, जो पंजाब के रहने वाले दलजीत के पुत्र हैं।वो पंजाब से ट्रक लेकर रिफाइनरी क्षेत्र आया था। शनिवार को जब पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक क्लीनर ट्रक के अंदर मृत अवस्था में पड़ा है, पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया।