लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 158वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 51 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती लोहरदगा द्वारा 158वां साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर रविवार को सुबह 7:30 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं आशीष अग्रवाल ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।