वैर: गाड़िया लोहार समाज की बेटी की शादी में शिक्षकों ने भेंट किया फ्रिज
वैर। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर के स्टाफ ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने गाड़िया लोहार समाज की एक बेटी की शादी में सहयोग स्वरूप फ्रिज भेंट किया। शिक्षकों ने मानवीय संवेदनाओं को निभाते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद की।