बहरोड़: बहरोड में बेकाबू ट्रेलर सर्विस रोड से उतरा,शोरूम की सीढ़ियों तक पहुंचा; डीजल टैंक फटने से सैकड़ों लीटर डीजल बहा
Behror, Alwar | Jun 29, 2026 बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बहरोड़ स्थित उपवन सोसायटी के पास सोमवार को दोपहर एक बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बेकाबू ट्रेलर सर्विस रोड से उतरकर सीधे एक शोरूम की सीढ़ियों तक जा पहुंचा। हादसे में ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया, जिससे सैकड़ों लीटर डीजल सड़क और पास के नाले में फैल गया।