बरूराज मोतीपुर: भुड़कुड़वा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक डूबा, मौके पर पहुंची पुलिस
मोतीपुर थाना क्षेत्र के भुड़कुड़वा घाट बूढ़ी गंडक नदी में सोमवार को स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गए। घटना की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुँचे थानेदार राजन कुमार पांडे ने स्थानीय गोताखोर के माध्यम से डूबे युवक को नदी में खोजबीन कराई परंतु युवक का कही आता पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।