बरियारपुर: मुंगेर-बरियारपुर से भागलपुर तक बनेगा गंगा पथ, 9,970 करोड़ से संवरेगी कनेक्टिविटी
मुंगेर से बरियारपुर होते हुए भागलपुर और सबौर तक गंगा किनारे फोरलेन एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 9,970 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गंगा पथ नाम दिया गया है। लगभग 84 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से मुंगेर और भागलपुर के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना है।