बेरो: थाना प्रभारी कफिल अहमद ने तीन लापता बच्चों की तलाश में लोगों से मांगा सहयोग
Bero, Ranchi | Jun 29, 2026 रांची के कडरू बस्ती से तीन बच्चे लापता हो गए हैं। परिजनों ने अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की मांग की है। बताया गया कि बच्चे 28 जून की शाम खेलते-खेलते कहीं चले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी कफिल अहमद ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।