बरेली: स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया
बरेली के अर्बन हाट में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत प्रवेश उत्सव हुआ। मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व सांसद छत्रपाल गंगवार ने शुभारंभ किया। सीएम का लाइव संदेश दिखाया गया। रैली निकाली गई, बच्चों को किताबें बांटी गईं और अधिक नामांकन व ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने पर जोर दिया गया।