मंझनपुर: सालेपुर में बहू के मायके पक्ष ने किया तांडव, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, नकदी-जेवर लूटने का आरोप
करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव की रहने वाली कल्लो पत्नी नसीम ने अपनी बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि करारी पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह अपनी बेटी और बहू के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।