बांधवगढ़: मोहन भागवत का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच उमरिया से गुजरा, संघ प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने शहडोल रवाना
उमरिया में आज उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था बेहद चौकस नजर आई, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक Mohan Bhagwat का काफिला जिले से होकर गुजरा। कटनी से सड़क मार्ग के जरिए करीब 11 गाड़ियों के काफिले के साथ वे शहडोल के लिए रवाना हुए।बताया जा रहा है कि सरसंघचालक मोहन भागवत 18 मई से शहडोल में चल रहे संघ के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे।