बरेली: सुबह 5 बजे बरेली पुलिस एक्शन मोड में, 892 जगहों पर छापे मारकर 95 लाउडस्पीकर उतरवाए
बरेली में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में शनिवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक पूरे जनपद में लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 892 स्थानों पर सघन चेकिंग की। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 193 जगहों पर आवाज कम कराई गई, जबकि 95 स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए।