जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत विज्ञान भवन, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
#kcgdistrict
#kcgdistt #NashaMuktBharatAbhiyaan
Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Aug 2, 2026