गुना के बजरंगगढ़ में खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही की है। कलेक्टर गुना के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, 31 दिसंबर दोपहर को निरीक्षण के दौरान एक डंपर क्रमांक एमपी 04 जीए 5060 ईटीपी से अधिक खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर बजरंगगढ़ थाने पुलिस को सौंपा है। कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।