राजगढ़: राजगढ़ जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराज़गी
राजगढ़ जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी। जिला अस्पताल में अपनी भाभी का इलाज करने पहुंचे पिंकू बना उमठ ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राजगढ़ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मरीजों की सोनोग्राफी नहीं हो रही।