बुलंदशहर: स्नेहा गार्डन में 82 जोड़ों का विवाह व निकाह सम्पन्न, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अधिकारी रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत स्नेहा गार्डन में भव्य सामूहिक विवाह व निकाह समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में कुल 82 जोड़ों का विधि-विधान के अनुसार विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया, जिनमें 59 हिन्दू एवं 23 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अंतुल तेवतिया, विधायक सिकन्द्राबाद लक्ष्मी राज सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।