कालका: एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांजा तस्कर को कालका से किया काबू, 1 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद
एंटी नार्कोलोटिक्स सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में 1 किलो के 180 ग्राम गांजा सहित आज रोबिन पुत्र राजेंद्र वासी कालका जिला पंचकुला को गिरफ्तार किया गया । आरोपी रोबिन के खिलाफ थाना कालका में मामला दर्ज करके आरोपी के पास से 1 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद करके अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।