कालका: कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने की राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मुलाकात कालका में दी जानकारी
हरियाणा भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से आज कालका विधानसभा से पूर्व विधायक लतिका शर्मा के द्वारा मुलाकात की गई। इस अवसर पर आगामी विधानसभा लोकसभा चुनावों को लेकर उनसे चर्चा हुई इसके साथ ही कालका विधानसभा के कई मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को अवगत करवाया।