कालका: बागवानी विभाग पंचकूला द्वारा गांव मल्लाह में आज जिला स्तरीय सेमिनार का किया आयोजन
बागवानी विभाग पंचकूला द्वारा गांव मल्लाह में एमआईडीएच स्कीम के तहत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्यातिथि एसडीएम कालका लक्षित सरीन, तहसीलदार विवेक गोयल तथा विशिष्ट अतिथि मिशन निदेशक एचएसएचडीए हरियाणा, पंचकूला डाॅ. रणबीर सिंह द्वारा शिरकत की गई।