कालका: मेन बाजार पिंजौर में सट्टा खिलवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 1720 सहित पकड़ा, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मेंन बाजार पिंजौर में सट्टा खिलवाने वाले व्यक्ति को 1720 रुपए सहित पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अब्दुल सट्टा खुलवाने का काम करता है जिस पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू दी हैं।