कालका: 1 मार्च को पिंजौर में चलाया जाएगा घर घर कांग्रेस अभियान, विधायक प्रदीप चौधरी होगे मुख्यातिथि , कांग्रेस नेता अजय सिंगला
घर घर कांग्रेस अभियान के तहत 1 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह सवा 10 बजे पिंजौर गार्डन के बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इक्कठे होंगे। वहां से चलकर पिंजौर बाजार सहित अधिक से अधिक जनता तक पहुंच कर कांग्रेस संदेश जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह जानकारी कालका से कांग्रेस नेता अजय सिंगला ने आज दी। इस कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चौधरी मुख्यातिथि होगे।