कालका: पूर्व विधायक ने मोरनी मंडल की जन समस्याओं के समाधान विकास कार्यों को गति देने के लिए की बैठक
कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मोरनी मंडल की जन समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों से शुक्रवार को बैठक की। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश देवी नगर सहित सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर मोरनी की समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।