बहराइच: करेहना इलाके में सांड के हमले में महिला की मौत,जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घोषित किया मृत
माधवपुरवा गांव निवासी एक महिला पर सोमवार सुबह सांड ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेहना के मजरा माधवपुरवा निवासी राम दुलारी (53) पत्नी शोभाराम की साड के हमले में मौत हो गई।