बहराइच: बहराइच गेंदघर मैदान में प्रभारी मंत्री ने तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव का किया शुभारंभ 27 फरवरी तक आयोजित होगा महोत्सव
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव का रविवार को प्रभारी मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने शुभारंभ किया। इन तीन दिनों में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। 27 फरवरी को बहराइच महोत्सव का समापन होगा। बहराइच महोत्सव में तरह-तरह की दूकाने सजाई गई हैं।