बहराइच: सुसरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव पुलिस द्वारा शव का कराया गया पीएम
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत सुसरौली में अपने मायके में रह रही विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फन्दे से लटकता मिला है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव का पीएम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।