बहराइच: गुलामअलीपुरा मे कमरे मे बैठी बुज़ुर्ग महिला पर गिरी छत गंभीर हालत मे पहुंचाई गई अस्पताल
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला गुलामअलीपुरा में एक बुजुर्ग महिला उसे वक्त हादसे की शिकार हो गई जब वह अपने किराए के मकान के एक कमरे में बैठी हुई थी। अचानक उसके ऊपर कमरे की छत गिर गयी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है।