यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक
यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा यातायात माह नवंबर 2024 के तहत आम-जन मानस के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति सचेत रहने तथा आम जन में भी इस भावना को समाहित कर पालन करने हेतु बताया गया। श्री हरिश्चंद्र बालिका इण्टरमीडिएट कालेज मैदागिन वाराणसी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।