छठ के 48 घंटे पूर्व व्यवस्था चाक चौबंद, नगर निगम ने घाटों और कुंडों की सफाई के लिए तीन हजार कर्मियों को मैदान में उतारा
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 07-08 नवम्बर को पड़ने वाले महापर्व डाला छठ पर गंगा व वरूणा के घाटों एवं नगर क्षेत्र में स्थित कुण्डों की सफाई का कार्य, पर्व के 48 घंटे पूर्व पूर्ण कर लिया गया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी पिछले दो दिनों से लगातार घाटों एवं कुण्डों का निरीक्षण कर रहे हैं, तथा आज देर शाम 6 बजे तक भी घाटों का महापौर ने निरीक्षण किया