छतरपुर नगर: जनसुनवाई में गढ़ा निवासी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, अधिकारियों पर धमकी और दुकान छीनने का आरोप लगाया
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जनसुनवाई में गढ़ा निवासी संजय गुप्ता ने प्रशासन से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवक का आरोप है कि अधिकारियों ने मदद करने के बजाय धमकाया और उसकी दुकान भी छीन ली गई। टीबी से पीड़ित संजय ने आर्थिक तंगी और परिवार की परेशानी बताते हुए न्याय की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।