रीठी: 40 किमी दूर खरीदी केंद्र से नाराज़ किसानों ने पटेहरा तिराहे पर किया चक्का जाम
Rithi, Katni | Apr 25, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर नाराज़ किसानों ने कटनी-दमोह मुख्य मार्ग के पटेहरा तिराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दरअसल, किसानों की मुख्य समस्या गेहूं खरीदी केंद्र को लेकर है। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र रीठी से करीब 40 किलोमीटर दूर बाकल संयोलो में बनाया गया है,