चंदेरी: ग्राम पचमहुआ निवासी भरत सिंह लोधी के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी भारत सिंह लोधी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पचमहुआ चंदेरी ने बताया कि गल्ला मंडी के पास तीन लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।