गुना नगर: गुना शहर में जल आपूर्ति बाधित, टोरिया रेलवे गेट के पास ओवरब्रिज निर्माण में पाइपलाइन टूटी, नपा अध्यक्ष ने जताया खेद
गुना शहर में सिंध नदी से जल सप्लाई करने वाली पाइपलाइन टोरिया रेलवे गेट के पास ओवरब्रिज निर्माण कर रही एजेंसी ने 3 अप्रैल को तोड़ दी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी कर गुना शहर के कुछ इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होने पर खेत प्रकट किया है। कहा, नगर पालिका की टीम मरम्मत में लगी हुई है। पाइपलाइन टूटने से सिंध नदी से जल सप्लाई प्रभावित होगी।