हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
जंक्शन थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में करीब आठ माह से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में यह चौथी गिरफ्तारी है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना के एएसआई खेमराज मीणा ने दो अगस्त 2015 को सुरेन्द्र कुमार (25) पुत्र रामकुमार जाट निवासी चौहिलांवाली पीएस टाउन को 315 बोर के देशी कट्टा सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।