फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, NBW, SR वांछित अभियान में 5 घंटे में 80 अभियुक्त किए गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में NBW/SR वांछित एवं अन्य वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक तीन जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे से 4 जनवरी सुबह 5 बजे तक चले महाअभियान में कुल 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 70 एनबीडब्ल्यू वारंटी, 06 एसआर वांछित तथा 04 अन्य वांछित है।