बिसौली: बगरैन कस्बा में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल हुए
बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में आंवला–विसौली रोड पर स्थित ईदगाह के पास सोमवार को 4 बजे करीब एक बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक सहित दो लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।