चूरू: लैब असिस्टेंट परीक्षा के दौरान केंद्र के पास ई-मित्र पर इंटरनेट चालू रखना पड़ा भारी, पुलिस से उलझने पर 2 युवक गिरफ्तार
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के पास एक ई मित्र पर इंटरनेट सेवा चालू रखना दो युवकों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को शांति भंग और संज्ञेय अपराध की आशंका में गिरफ्तार किया है।