मुरैना नगर: मुरैना में परीक्षा का सख्त पहरा, हायर सेकेण्डरी के चार पेपर शांतिपूर्ण सम्पन्न, 6 नकल प्रकरण से हड़कंप
मुरैना में हायर सेकेण्डरी के भौतिक शास्त्र,अर्थशास्त्र,पशुपालन और विज्ञान के तत्व की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के अनुसार 21 हजार 303 में से 20 हजार 656 परीक्षार्थी शामिल हुए,647 अनुपस्थित रहे।विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 6 नकल प्रकरण दर्ज हुए,जिससे निगरानी और सख्त कर दी गई।प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं में और कड़ी व्यवस्था की